फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : हज पर जाने वाले दो साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा किराया

Wed, 13 Dec 2023 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

हज की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन इस बार अपने बच्चों को भी हज पर ले जा सकेंगे। आजमीन को दो साल से कम उम्र के अपने बच्चे का हवाई किराये का 10 फीसद और दो साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों का अपने बराबर हज खर्च जमा करना होगा।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन इस बार अपने बच्चों को भी हज पर ले जा सकेंगे। आजमीन को दो साल से कम उम्र के अपने बच्चे का हवाई किराये का 10 फीसद और दो साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों का अपने बराबर हज खर्च जमा करना होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक दो साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को वयस्क के बराबर माना गया है।

विज्ञापन


बीते साल सऊदी अरब सरकार के निर्णय के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज आवेदन की प्रक्रिया के बीच ही नया सर्कुलर जारी कर शून्य से लेकर 12 साल तक के बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हज के लिये बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिये गये थे। इस बार हज के लिये 4 दिसंबर से हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov. in और हज सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं। 

हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय है। हज गाइडलाइन के मुताबिक इस बार माता-पिता को अपने साथ बच्चों को भी ले जाने की इजाजत रहेगी। हालांकि, दो साल से कम उम्र के बच्चों से हवाई किराये का 10 प्रतिशत लिया जायगा, जबकि दो साल या उससे ज्यादा की उम्र के बच्चों का बड़ों के बराबर हज का कुल खर्च जमा करना होगा। बीते साल हज यात्रियों से करीब 3,60000 रूपये हज खर्च लिया गया था इसमें हवाई किराया करीब एक लाख रूपये शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें