फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : दुर्घटना रहित बस चलाने पर चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, एक जनवरी से लागू होगी योजना

Tue, 07 Nov 2023 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि निगम की बसों की दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है। इससे सुरक्षित बस संचालन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सुरक्षित संचालन करने पर रोडवेज बस चालकों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। निगम की ओर से एक जनवरी 2024 से सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि निगम की बसों की दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है। इससे सुरक्षित बस संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बसों की दुर्घटनाओं के कारण प्रति वर्ष बड़ी राशि क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाती है। बसों के क्षतिग्रस्त होने से संचालन प्रभावित होता है और आर्थिक नुकसान भी होता है। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी से 31 दिसंबर तक की अवधि में चालकों की ओर से 264 दिन ड्यूटी करने और बिना किसी दुर्घटना के 66,000 किलोमीटर बस संचालन करने पर उन्हें दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना का मतलब ऐसी बस दुर्घटना से होगा जिसमें बस के विरुद्ध दुर्घटना से जान की हानि होने, व्यक्ति के घायल होने की एफआईआर दर्ज कराई गई हो। साथ ही जिस दुर्घटना से बस को दस हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें