फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता नजर न आए

Mon, 02 Jan 2023 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उन्होंने सभी जिलों में रैनबसेरा व अलाव की व्यवस्था को दूरूस्त रखने के साथ ही कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा इन सारी व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन और नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े और कोई भी व्यक्ति सड़क पर खुले आसमान के नीचे सोता नजर न आए। उन्होंने सभी जिलों में रैनबसेरा व अलाव की व्यवस्था को दूरूस्त रखने के साथ ही कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा इन सारी व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने के साथ ही वहां जरूरत के मुताबिक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का काम लगातार जारी रखें। उधर अलाव, रैनबसेरा और कंबल वितरण को लेकर दी गई जानकारी में बताया गया है कि बांटने के लिए सभी जिलों में अब तक  496883 कंबल खरीदे गए हैं, जिसमें से 2.86 लाख 740  लोगों में कंबल का वितरण हो चुका है। इसी प्रकार 1220 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। वहीं सभी 75 जिलों में प्रतिदिन 12594 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

सरकार के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक सबसे अधिक हरदोई में 16379 और प्रयागराज में 9894 कंबल बांटा गया है। जबकि वाराणसी में 7065 और अयोध्या में 4320 लोगों को कंबल दिए गए। इसी प्रकार अलीगढ़ में 8500, बरेली में 7407 और  चित्रकूट में 4000 कंबल बांटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें