फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम योगी ने 332 आबकारी आरक्षियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- पारदर्शी तरीके से दी नौकरी

Fri, 30 Sep 2022 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर सहित सभी मंडलों में आबकारी आरक्षियों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
लोकभवन सभागार में आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति पत्र देते करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े पांच साल में पांच लाख युवाओं को पारदर्शी और ईमानदार तरीके से सरकारी नौकरियां दी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 332 आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 109 महिला आरक्षी भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भर्ती से जुड़े आयोग व एजेंसियों से कहा कि पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले को टिकने नहीं देंगे।

विज्ञापन


नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर सहित सभी मंडलों में आबकारी आरक्षियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि अब बिना किसी सिफारिश के केवल योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के दौरान 109 महिला आरक्षियों को नियुक्ति पत्र मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में लगातार मिल रहे रोजगार और स्वरोजगार से बेरोजगारी की दर घटकर मात्र 2.7 फीसदी रह गई है जो 2016 में 18.19 प्रतिशत थी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबकारी विभाग जहरीली शराब से बचाने वाला विभाग है। डिस्टलरी में अल्कोहल भी बनता है जो दवाओं और प्रयोगशाला में भी प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि साढ़े 5 वर्षों में 33 नई डिस्टलरी लगवाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2017 तक  जितनी डिस्टलरी थी उसकी आधी डिस्टलरी साढ़े 5 वर्षों में उनकी सरकार ने लगवाई है।  जहरीली शराब से बचाने के लिए डिस्टलरी को विकास से जोड़ा गया। इससे राजस्व की बढ़ोतरी हुई। आबकारी विभाग ने कानून के अनुरूप व्यवस्था चलाई। अब पर्व शांति से मनाए जाते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब में  मिलावट करने वाले निर्दोषों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते है। सरकार ने ऐसे लोगोंके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है जो नजीर बनी है। ऐसे शराब  माफिया से जुड़े लोग अब जेल में बंद है।

42 हजार करोड़ का राजस्व देगा विभाग
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक आबकारी विभाग 42 हजार करोड़ रुपये का राजस्व देगा। उन्होंने कहा कि 2017 में विभाग से केवल साढ़े बारह हजार करोड़ का राजस्व मिला था।  उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग कर राजस्व को बढ़ाया है।

जहरीली शराब को रोकने में योगदान दें
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त आरक्षियों से कहा कि समाज को सही दिशा देने के साथ अवैध और जहरीली शराब पर अंकुश लगाने, विभाग का राजस्व बढ़ाने  में योगदान देने की उम्मीद जताई।

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री लखनऊ के मुकेश कुमार, बुलंदशहर के हरेंद्र कुमार, गोरखपुर की सुमन पटेल, श्वेता सोनकर, झांसी के प्रियंका सचान, सहारनपुर के हरदीप चौधरी, प्रयागराज की रीता यादव, मिर्जापुर की प्रियंका सिंह, गाजीपुर के सोनू अली, आजमगढ़ के आशुतोष दुबे व अयोध्या के संतोष पांडेय को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें