जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गांव, गरीब, किसानों के घर-घर तक स्वच्छ जल दिया जाएगा। अधिकारी गांव-गांव में लोगों को स्वच्छता का संदेश दें, स्वच्छ पेयजल का महत्व और जल संचयन के लाभ बताएं।
आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जल जीवन मिशन के जरिए सरकार महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रही है। सरकार दो अक्तूबर को 75 हजार नए परिवारों को नल कनेक्शन देगी। यह बातें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसानों के घर-घर तक स्वच्छ जल दिया जाएगा। अधिकारी गांव-गांव में लोगों को स्वच्छता का संदेश दें, स्वच्छ पेयजल का महत्व और जल संचयन के लाभ बताएं। योजना को गति देने के लिए अधिकारी संवाद के जरिए निचले स्तर तक योजनाओं को जमीन पर उतारें। सभी विभागीय अभियंता जल जीवन मिशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराएं। बैठक में प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव जल निगम के एमडी बलकार सिंह और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार मौजूद रहे।