अब इस प्रस्ताव को केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा जाएगा। आयोग की मंजूरी के बाद ही डीओपीटी इस संबंध में अधिसूचना जारी करता है।
प्रदेश में 22 पीसीएस अफसरों को अखिल भारतीय सेवा (आईएएस ) में प्रमोशन देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा जाएगा। आयोग की मंजूरी के बाद ही डीओपीटी इस संबंध में अधिसूचना जारी करता है।
विज्ञापन
प्रमोशन पाने वाले पीसीएस अफसर 2004, 2006 और 2007 बैच के हैं। उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग 22 खाली पदों के सापेक्ष करीब 66 अधिकारियों की सूची आयोग को भेजेगा। पिछले साल वर्ष 2002 बैच तक के पीसीएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में प्रमोशन दिया गया था।