फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मिला छह माह का और सेवा विस्तार

Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दुर्गा शंकर मिश्रा शनिवार को अयोध्या में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शनिवार को ही उनके सेवा विस्तार की फाइल दिल्ली से मांगी गई और शाम तक सेवा विस्तार का आदेश भी आ गया।
विज्ञापन
दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को छह माह का एक और सेवा विस्तार दे दिया है। उनका दूसरा सेवा विस्तार 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था कि उससे पहले ही तीसरे सेवा विस्तार का आदेश राज्य सरकार को प्राप्त हो गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला यह संभावना पहले ही जता चुका था कि दुर्गा शंकर मिश्रा को एक और सेवा विस्तार मिल सकता है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा शंकर 30 जून 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले वह सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में भी एक-एक साल का सेवा विस्तार पा चुके हैं। ढाई साल का सेवा विस्तार पाने वाले वह यूपी कैडर के पहले आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें