फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने कहा, बड़े परिवर्तन के लिए काम करें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

Thu, 29 Sep 2022 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सरकार के राज्य मंत्रियों के भी सम्मान का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मंत्री आपसी समन्वय से काम करें, कामकाज में सरकार और विभाग की छवि का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अपने मंत्रालय में बड़े परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर काम करें। आगामी समय में मंत्रालय से जुड़े क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखना चाहिए। योगी ने बुधवार शाम अपने आवास पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की बैठक में प्रत्येक मंत्री से उनके विभाग की बीते छह महीने के कामकाज की रिपोर्ट ली। वहीं आगामी कार्ययोजना पर बात की। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्रियों को कार्य संस्कृति में सुधार करने और सतर्क रहते हुए जिम्मेदारी से काम करने की सीख भी दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करें जिससे जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो। सप्ताह में कम से कम दो से तीन जिलों का दौरा करें। जिलों में जाकर विभागीय समीक्षा बैठक के साथ अन्य विभागों के कामकाज को भी देखें। जहां कहीं कमी है उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित क रें।

बीएसए और डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई करें
सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों पर नियंत्रण रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बीएसए और डीआईओएस के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक पर्याप्त संख्या में हैं अब शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार दिखना चाहिए। प्रदेश की जेलों में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और बीमार सजायाफ्ता बंदी हैं उन्हें जेल से मुक्त करने का विधिक रास्ता निकालें। मुख्यमंत्री ने डग्गामार बसों को व्यवस्थित करने के लिए उन्हें रूट आवंटित करने और परमिट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जो अफसर हैं उन्हीं से काम लें
मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि किसी भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने अपने विभाग में अधिकारी बदलने की सिफारिश नहीं की है। उन्होंने कहा कि विभाग में जो अधिकारी तैनात हैं उनसे ही काम लें।

राज्यमंत्रियों के सम्मान का ध्यान रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सरकार के राज्य मंत्रियों के भी सम्मान का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मंत्री आपसी समन्वय से काम करें, कामकाज में सरकार और विभाग की छवि का भी ध्यान रखें। उन्होंने मंत्रियों को टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें