फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : फर्जी पासपोर्ट के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया बांग्लादेशी, कोलकाता का आधार, पैन कार्ड

Thu, 14 Dec 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

आरोपी फर्जी दस्तावेज की मदद से कोलकाता से बनवाए गए पासपोर्ट के जरिये यात्रा करने जा रहा था। तलाशी में उसके पास से आधार और पैन कार्ड भी मिला है।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को बुधवार शाम चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन चेक के दौरान पकड़ लिया गया। आरोपी फर्जी दस्तावेज की मदद से कोलकाता से बनवाए गए पासपोर्ट के जरिये यात्रा करने जा रहा था। तलाशी में उसके पास से आधार और पैन कार्ड भी मिला है। एयरपोर्ट प्रशासन ने उसको सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारी हंसराज पटेल इमिग्रेशन काउंटर नंबर-3 पर मौजूद थे। इस दौरान एक यात्री वहां पहुंचा। उसने जांच के लिए अपना कोलकाता से जारी पासपोर्ट व वीजा दिया। बातचीत के दौरान हंसराज पटेल को उसकी भाषा कुछ अटपटी मिली। शक के आधार पर उन्होंने उसको रोक लिया। पासपोर्ट पर उसका नाम शंभू बरुआ निवासी शाहिदनगर पोस्ट हालतु कोलकाता अंकित था। इमिग्रेशन अधिकारी ने जब सिस्टम पर उसके पासपोर्ट को चेक किया तो वह फर्जी मिला। इस पर यात्री को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक आधार कार्ड और पैन कार्ड, मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड मिला। उसके आधार कार्ड पर जन्मतिथि 10 दिसंबर 1993 लिखी थी, जबकि पैन कार्ड पर 10 दिसंबर 1995 लिखी थी।

मोबाइल पर मिला बांग्लादेश का बना जन्म प्रमाणपत्र
इमिग्रेशन अधिकारियों ने जब उसके मोबाइल फोन को चेक किया तो बांग्लादेश का बना हुआ जन्म प्रमाणपत्र मिला। उस पर वेस्ट दलाई हाथाजारी चित्तागोंग लिखा था और जन्मतिथि 20 जनवरी 1999 अंकित थी। जांच में पता चला कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है। कुछ वक्त पहले बांग्लादेश से टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और फिर वीजा खत्म होने के बाद वापस बांग्लादेश नहीं गया। इस बीच वह कोलकाता में रहने लगा और सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगा। पूछताछ में सामने आया है कि उसने वहां एक युवक की मदद से फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाया और उसकी मदद से पासपोर्ट हासिल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भारत से यूके जाने वाला था। एडीसीपी साउथ ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना अन्य एजेंसियों को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें