फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अयोध्या से आनंदविहार लखनऊ होकर चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस, 16 दिसंबर को उत्तर रेलवे को मिलेगा रैक

Thu, 14 Dec 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अयोध्या से आनंदविहार वाया लखनऊ जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसके नए रैक का आवंटन रेल कोच फैक्टरी से उत्तर रेलवे को हो गया है। 16 दिसंबर को यह रैक सौंपा जाएगा। ट्रेन में आठ कोच होंगे। इसकी समयसारिणी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या से आनंदविहार वाया लखनऊ जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसके नए रैक का आवंटन रेल कोच फैक्टरी से उत्तर रेलवे को हो गया है। 16 दिसंबर को यह रैक सौंपा जाएगा। ट्रेन में आठ कोच होंगे। इसकी समयसारिणी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


शताब्दी व तेजस एक्सप्रेस के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रूट बनाने की चुनौती से अफसरों को गुजरना होगा। रेलवे बोर्ड के एक सीनियर अफसर ने बताया कि आनंदविहार से लखनऊ होकर अयोध्या की दूरी वंदेभारत आठ घंटे में तय कर लेगी। ट्रेन सुबह चलाने की संभावनाएं हैं। चूंकि अयोध्या में अभी वंदेभारत के प्राइमरी मेंटनेंस की सुविधा नहीं है, इसलिए सुबह आनंदविहार से ट्रेन को चलाकर दोपहर में अयोध्या से वापसी की जा सकती है। अगर वंदेभारत शाम को आनंदविहार से चलाई गई तो यह रात में अयोध्या पहुंचेगी, जहां उसकी मेंटेनेंस नहीं हो सकेगी।

इसके अलावा नियम मुताबिक सिटिंग चेयरकार की ट्रेन में रात का सफर नहीं किया जा सकता है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि शताब्दी को वंदेभारत एक्सप्रेस से तब्दील किया जा सकता है। शताब्दी का रैक बहुत पुराना हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ट्रेन का टाइम टेबल तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके संचालन की तिथि के आदेश भी जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें