फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : एटीएस ने तस्करी कर लाई गयी बांग्लादेशी महिला और उसे खरीदने वाले को पकड़ा

Thu, 09 Nov 2023 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि एटीएस ने बीती 11 अक्टूबर को मानव तस्करी गिरोह के सदस्य बांग्लादेश निवासी आदिल उर रहमान, पश्चिम बंगाल निवासी अबु हुरैरा गाजी और शेख नजीबुल हक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की मानव तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य और एक महिला को यूपी एसटीएस ने मंगलवार को बंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश करने के बाद उनको पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। गिरफ्तार हुई महिला को सीमा पार कराने के बाद बंगलुरु में रहने वाले बांग्लादेशी युवक को बेच दिया गया था। दोनों को अवैध रूप से घुसपैठ करने और फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि एटीएस ने बीती 11 अक्टूबर को मानव तस्करी गिरोह के सदस्य बांग्लादेश निवासी आदिल उर रहमान, पश्चिम बंगाल निवासी अबु हुरैरा गाजी और शेख नजीबुल हक को गिरफ्तार किया था। उन पर सिंडिकेट बनाकर अवैध घुसपैठियों को उनकी पहचान छिपाने और फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर भारत में पनाह दिलाने का आरोप था। 

इस मामले में एटीएस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। तीनों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ के बाद सामने आया कि इस सिंडिकेट ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर भारत आयी एक बांग्लादेशी महिला तानिया मंडल को 25 हजार रुपये में इब्राहिम खान को बेच दिया था। जांच में पता चला कि वर्तमान में तानिया मंडल बंगलुरु की कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी कर रही है। वहीं इब्राहिम खान अवैध तरीके से अपनी पहचान छिपाकर कूटरचित भारतीय दस्तावेज एवं भारतीय पासपोर्ट बनवाकर बंगलुरु में निवास कर रहा है। इस सूचना के बाद एटीएस ने दोनों को बंगलुरु से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें