फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : रवि वर्मा के बाद प्रमोद पटेल थामेंगे कांग्रेस का हाथ, हरजिंदर सिंह ने ली सदस्यता

Fri, 24 Nov 2023 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखीमपुर खीरी के किसान नेता सरदार हरजिंदर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और संगठन सचिव अनिल यादव ने सभी को तिरंगा पट्टी पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हरविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के बाद अब मुलायम सिंह यादव के सहयोगी रहे पूर्व सांसद जंग बहादुर पटेल के बेटे प्रमोद पटेल कांग्रेस का हाथ थांमेंगे। प्रमोद प्रतापगढ़ से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय में सदस्यता लेंगे। इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस लगातार पुराने समाजवादी परिवार में सेंध लगा रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे स्व. जंग बहादुर सिंह पटेल फूलपुर से सांसद और सोरांव से विधायक रहे हैं। कुर्मी वोट बैंक पर इस परिवार का काफी पकड़ रही है। यही वजह है कि सपा ने पिछली बार उनके पुत्र प्रमोद कुमार पटेल को प्रतापगढ़ से प्रत्याशी बनाया था। अब प्रमोद समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम ले जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही अवध क्षेत्र के दो अन्य कुर्मी परिवार भी कांग्रेस का हाथ थामेंगे। एक तरफ इंडिया गठबंधन को लेकर एकजुटता की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के एक के बाद एक नेता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। इसे लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी हर जाति में अपनी पैठ बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


सियासी दिग्गज परिवारों को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है। इसी रणनीति के तहत अब कुर्मी वोट बैंक पर फोकस बढ़ाया गया है। कुछ दिन पहले ही कुर्मी बिरादरी के रवि प्रकाश वर्मा को शामिल कर पार्टी ने सपा को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद अब प्रमोद कुमार पटेल को कांग्रेस में शामिल करने से सपा के पीडीए फार्मूले को बड़ी चोट देने की तैयारी है।

कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं : अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। प्रमुख सचिव गृह का पत्र ही इस संबंध में हकीकत सामने ला रहा है। राय ने कहा कि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से जारी पत्र में स्वीकार किया गया है कि अदालतों में पुलिस की लचर पैरवी से 46 जिलों में अपराधियों की दोष सिद्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपराधियों द्वारा बेखौफ होकर तरह-तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, उससे पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में कानून का भय पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज जारी निर्देश से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री के आदेशों का निचले स्तर पर न तो कोई असर है और न ही कोई कार्यवाही हो रही है। जिस सरकार के मुखिया पंचांग देखकर अपराध पर नियंत्रण करने की बात करते हो वहां और भला क्या उम्मीद की जा सकती है।

किसान नेता हरजिंदर सिंह ने समर्थकों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता
लखीमपुर खीरी के किसान नेता सरदार हरजिंदर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और संगठन सचिव अनिल यादव ने सभी को तिरंगा पट्टी पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। अजय राय ने सदस्यता लेने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ वे पार्टी में आए हैं, उन्हें कभी निराश नहीं मिलेगी। राय ने कहा कि देश में कानून का भय समाप्त हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है। पढ़ा लिखा युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है। सरकार जनता के असल मुद्दों पर ध्यान न देते हुए अपने पूंजीपति मित्रों के हितों के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें