फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लोहिया संस्थान के बाद अब कैंसर संस्थान के निदेशक के लिए मांगे आवेदन

Fri, 10 Nov 2023 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में निदेशक एवं मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्य के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। संस्थान निदेशक पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात दिसंबर है।
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में निदेशक एवं मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्य के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। लोहिया संस्थान के निदेशक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बृहस्पितवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक पद के लिए भी आवेदन मांग लिए गए हैं।

विज्ञापन


संस्थान निदेशक पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात दिसंबर है। किसी भी चिकित्सा संस्थान व मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में 10 साल कार्य करने वाले चिकित्सा विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। कैंसर संस्थान करीब दो साल से कार्यवाहक निदेशक के भरोसे चल रहा है। अभी संस्थान के कार्यवाहक निदेशक के रूप में एसजीपीजीआई निदेशक प्रो आरके धीमार जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि जल्द ही मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य के पद भी भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें