फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 70 हजार के सलाहकार ने रोडवेज को लगा दी लाखों की चपत, महीनों दबाए रखीं फाइलें

Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात अफसरों की मनमानी चरम पर है। एक ओर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी बसों की बुकिंग में आवेदकों को टरका रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज में संविदा पर तैनात सलाहकार ने पार्किंग, यात्री सुविधाओं की फाइलों को दबाकर लाखों रुपये की चपत लगा दी है। अनुमान के मुताबिक रोडवेज को करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें कैसरबाग की पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाओं के काम शामिल हैं, जिन्हें लटकाया गया। मामले में एमडी ने सलाहकार को फटकार लगाई है। जांच के बाद राजस्व को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात अफसरों की मनमानी चरम पर है। एक ओर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी बसों की बुकिंग में आवेदकों को टरका रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज से सेवानिवृत होने के बाद संविदा पर तैनात सलाहकार अतुल जैन की कारस्तानी उजागर हुई है।

सलाहकार ने अपना हित साधने के लिए पार्किंग से लेकर यात्री सुविधाओं से जुड़ी फाइलों को महीनों दबाए रखा। इससे यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिलीं, वहीं रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। एमडी मासूम अली सरवर को मामले की जानकारी तब हुई, जब एक पीड़ित उनसे मिलने पहुंचा, जिसने कैसरबाग में यात्री सुविधा के लिए आवेदन किया हुआ था।
विज्ञापन


पीड़ित ने कैसरबाग बस अड्डे की पार्किंग और बीच रास्ते पड़ने वाले यात्री ढाबा से जुड़े आवेदन को लेकर अपनी पीड़ा एमडी से साझा की। उसने बताया कि संविदा पर 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर तैनात सलाहकार अतुल जैन उन्हें लगातार टरकाते रहे हैं। एमडी के स्तर से जिन फाइलों पर अनुमति मिलना था, उन फाइलों को महीनों दबाए रखने पर सलाहकार को फटकार लगाई गई है।

12 लाख का नुकसान उजागर, बाकी की जांच जारी
सलाहकार द्वारा रोडवेज को हुए नुकसान की जांच कराई जा रही है। प्राथमिक स्तर पर हो रही जांच में अब तक 12 लाख का नुकसान सामने आ चुका है, जबकि अनुमान है कि यह नुकसान 70 लाख रुपये के आसपास तक का है। कैसरबाग बस स्टेशन के मुख्य गेट पर पार्किंग की फाइल दबाने पर पौने दो लाख रुपये प्रतिमाह, लखनऊ से सुलतानपुर, बहराइच मार्ग पर यात्री ढाबे की फाइल दबाने पर सात लाख प्रतिमाह तथा चारबाग बस अड्डे पर यात्री सुविधा की फाइल तीन माह दबाने पर चार लाख रुपये प्रतिमाह का नुकसान हुआ है।

एमडी की फटकार से भ्रष्ट सतर्क
एमडी मासूम अली सरवर की सख्ती इन दिनों रोडवेज में चर्चा का विषय बनी हुई है। भ्रष्टाचार व भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ वह कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में फाइलों को दबाकर नुकसान कराने वाले सलाहकार को बुलाकर फाइल पेश नहीं करने पर फटकार लगाई और दोबारा से एमडी कैंप से जुड़ी फाइलों को तत्काल पेश करने के निर्देश दिए।

इधर, आरएम की मनमानी से हुआ नुकसान
एक ओर रोडवेज सलाहकर अतुल जैन राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। दूसरी ओर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक(आरएम) आरके त्रिपाठी की लापरवाही से आय प्रभावित हो रही है। रिवरबैंक कॉलोनी निवासी रवि रावत की सात दिसम्बर को शादी है। उनके रिश्तेदारों व परिजनों को कानपुर से लखनऊ आना है। उन्हें रोडवेज बस बुक करानी थी।

वह क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय गए, पर एमडी ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। फोन पर सम्पर्क करने पर एमडी ने उनसे बात नहीं की, ऐसा रवि रावत का आरोप है। थक-हारकर उन्होंने प्राइवेट बस बुक की। इससे रोडवेज को होने वाली आय का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें