फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 2021 बैच के 24 आईएएस अधिकारियों को तैनाती, पांच समीक्षा अधिकारी बने अनुभाग अधिकारी

Sat, 02 Dec 2023 06:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

16 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और आठ अधिकारियों को सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
IAS officer demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 बैच के 24 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से 16 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट और आठ अधिकारियों को सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, देहरादून, उत्तराखंड से कार्य मुक्त होने के बाद उन्हें नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


उधर, शासन ने उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा के पांच समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नति दी है। इसके अनुसार पर्यटन विभाग में तैनात सुशील कुमार वर्मा को सचिवालय प्रशासन विभाग में अनुभाग अधिकारी, नगर विकास विभाग में तैनात बृजेश कुमार जायसवाल को उसी विभाग में, अमित कुमार सिंह में भूतत्वव खनिकर्म विभाग में तैनात अमित कुमार सिंह को उच्च शिक्षा विभाग, औद्योगिक विकास व अवस्थापना विभाग में तैनात राजेंद्र प्रसाद यादव को न्याय विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विजय कृष्ण यादव को यहीं पर अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें