फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एयरपोर्ट पर नया टैक्सीवे शुरू, पहले से अधिक विमान खड़े हो सकेंगे; यात्रियों को होगा ये फायदा

Mon, 23 Mar 2026 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए टैक्सीवे का शुभारंभ सोमवार को हो गया। अब यहां और अधिक विमानों को खड़ा करने की सुविधा हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए टैक्सीवे का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इससे अब और अधिक विमानों को खड़ा करने की सुविधा हो जाएगी। अभी तक एयरपोर्ट पर कुल सात टैक्सीवे हैं, जिनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे विमानों की होल्डिंग क्षमता बढ़ेगी। एक समय में पहले से अधिक विमान आपरेशन के लिए तैयार हो पाएंगे।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही नए टर्मिनल टी थ्री से होती है। यहां प्रतिदिन 110 से 116 उड़ानों का संचालन होता है। इसमें सुबह छह से नौ और दोपहर एक से शाम चार बजे तक पीक समय में अधिक विमानों की आवाजाही है। 

लखनऊ एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 17 हजार यात्री सफर करते हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर वार्षिक 17 फीसदी वृद्धि दर्ज की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पर टैक्सीवे की संख्या उसकी मौजूदा क्षमता के अनुसार कम हैं। यही वजह है कि इनवेस्टर्स समिट सहित कई बड़े आयोजनाें में निजी चार्टर एवं विमानाें से आने वाले अतिथियों के लिए भी जगह नहीं मिल पाती। 
विज्ञापन


विमानों को खड़ा करना एयरपोर्ट प्रशासन के लिए चुनौती रहता है। सामान्य दिनों में भी एक साथ कई विमानों के आने के बाद टैक्सीवे की कमी से उन्हें होल्ड करना मुश्किल होता है। इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से लखनऊ एयरपोर्ट प्रबंधन तेजी से होल्डिंग क्षमता को बढ़ा रहा है। 

यहां पहले पांच ही टैक्सीवे थे। इसके बाद दो नए टैक्सीवे पी-वन एवं एल का उद्घाटन इसी वर्ष शुरू किया गया था। जबकि सोमवार को टैक्सीवे नंबर पी-थ्री का निर्माण पूरा हो गया है। इस दौरान एयरपोर्ट के सीएओ दर्शन सिंह ने पूजन कर इसका शुभारंभ किया। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक यह महत्वपूर्ण विकास परिचालन दक्षता को बढ़ाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें