फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईएस आतंकी हारिश की 5 दिन की रिमांड मंजूर, एटीएस सहारनपुर-मुरादाबाद ले जाकर जुटाएगी सुबूत

Mon, 23 Mar 2026 07:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IS terrorist Harish: सहारनपुर निवासी हारिश से एटीएस अगले पांच दिनों तक गहन पूछताछ करेगी। उसके ऊपर जिहाद के लिए उकसाने के गंभीर आरोप हैं। 
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी हारिश अली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात आतंकी संगठन आईएस के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने वाले सहारनपुर निवासी हारिश से एटीएस अगले पांच दिनों तक गहन पूछताछ करेगी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को हारिश की 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी। एटीएस उसे मंगलवार सुबह जेल से अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एटीएस ने हारिश को बीती 15 मार्च को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। सहारनपुर के कुतुबशेर इलाके का निवासी हारिश मुरादाबाद की कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज से बीडीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया था कि वह आईएस की जिहादी विचारधारा से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी विचारधारा वाले युवाओं और नाबालिगों को जोड़ रहा था ताकि देश में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया जा सके। 

एटीएस ने उसके हॉस्टल के कमरा नंबर जी-7 से पेन ड्राइव, मोबाइल और आईपैड बरामद किया था, जिसका विधि विज्ञान प्रयोगशाला से डाटा एक्सट्रैक्ट कराने पर कई अहम सुराग मिले थे। अब इन सुरागों के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसे मुरादाबाद और सहारनपुर ले जाकर छानबीन होगी। 
विज्ञापन


एटीएस उसके ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है, जिनमें से कुछ को चिन्हित किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान हारिश का उनसे आमना-सामना भी कराया जाएगा। साथ ही उसके बैंक खातों में आई रकम के बारे में भी छानबीन करेगी। एटीएस 28 मार्च को रिमांड खत्म होने पर उसे वापस लखनऊ जेल में दाखिल कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें