फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे को मारी गोली, फायर मिस होने से बची जान, भागते समय कार पर झोंका फायर

Sun, 15 Mar 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद, लखनऊ

सार

लखनऊ के मलिहाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के ऊपर जानलेवा हमला हुआ। हालांकि, फायर मिस होने से जान बच गई। 21 साल पहले पिता की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के गढ़ी संजर खा गांव में रविवार को लगभग पांच बजे ईदगाह की साफ सफाई की स्थिति देखने पहुंचे बसपा पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा के बेटे अहसन अजीज पर रंजिशन फायर झोंक दिया। फायर मिस होने से जान बच गई। भागने के दौरान दो बार उनकी कार पर गोली चलाई गई।

विज्ञापन


मिर्जागंज निवासी पीड़ित अहसन अजीज ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से ईद की नमाज के लिए गढ़ी संजर खान गांव में ईदगाह की सफाई करा रहे हैं। वह ईदगाह कमेटी के वर्तमान में अध्यक्ष हैं। रविवार शाम को लगभग पांच बजे साफसफाई देखने के लिए कार से तीन साथियों के साथ गए थे।

ये भी पढ़ें - यूपी में एसआई भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 10.77 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, सॉल्वर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली जेल में बंद कैदी ने दी दरोगा भर्ती परीक्षा, साइबर फ्रॉड मामले में है आरोपी


आरोप है कि वहां मौजूद मुन्ना, सोनू, शादाब, अलीम व पन्द्रह अज्ञात लोग असलहा लहराते हुए गाली गलौज करने लगे। अजीज का आरोप है कि तभी सोनू ने सीने पर असलहा सटाकर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि फायर मिस हो गया। हमले से बचने के लिए कार में बैठकर भागने पर उक्त आरोपी सोनू ने कार से तीस हजार रुपये निकालते हुए आरोपी शादाब ने दो फायर फिर झोंक दिए।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। अहसन अजीज पर गोली चलने की खबर सुनकर कस्बे के सैकड़ों लोग थाने पर इकट्ठा हो गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर वे शांत हुए।
विज्ञापन


21 साल पहले पिता की हुई थी हत्या
दो दशक पूर्व अहसन अजीज के पिता मलिहाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष अजीज हसन खान की 15 नवंबर 2005 को मिर्जागंज में एक शादी समारोह में चंदा खान ने रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ईदगाह का विवाद आ रहा है सामने
पुलिस की जांच में ईदगाह गढ़ी संजर खान गांव में है और नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे अहसन उस ईदगाह की कमेटी के अध्यक्ष हैं, उसी को लेकर विवाद सामने आ रहा है। उक्त गांव के लोगों का कहना है कि जब ईदगाह मेरे गांव की है तो कमेटी के लोग भी हमारे गांव के रहेंगे। हालांकि, पूरे विवाद की जानकारी पुलिस कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें