फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम: कार्यकारिणी चुनाव में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के चार व सपा के दो नेता सदस्य बने

Sat, 23 Apr 2022 02:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ नगर निगम के कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में भाजपा के चार व सपा के दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव के लिए छह प्रत्याशी ही मैदान में उतारे गए थे।
विज्ञापन
विजेता सदस्यों के साथ मेयर संयुक्ता भाटिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों पर भाजपा के चार व सपा के दो सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इसमें से चार सदस्य भाजपा के जबकि दो सपा के हैं। मनोज अवस्थी, शशि गुप्ता, रेखा सिंह और मिथिलेश चौहान भाजपा के विजयी सदस्य हैं जबकि जगलाल यादव और अयजुर्रहमान सपा के विजयी सदस्य हैं।

विज्ञापन


दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य एक जनवरी को रिटायर हो गए, उनकी जगह पर ही नए सदस्यों का चुनाव होना था। रिटायर सदस्यों में भाजपा के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, हरिश्चंद्र लोधी, रामकुमार वर्मा व साधना वर्मा थे। सपा के पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रेशू व ताराचंद्र रावत रिटायर हुए।

सदन में पार्षदों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस एक भी सदस्य को नहीं जिता सकती थी। ऐसे में इस बार भी उसके मैदान से बाहर रहने के पूरे आसार थे और वही हुआ भी। जिससे मुकाबला भाजपा और सपा के बीच हुआ। दोनों दल इस बार भी निर्विरोध चुनाव चाहते थे और छह पदों के लिए इतने ही प्रत्याशी उतारे थे। इनमें भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


अभी कार्यकारिणी के छह सदस्यों में भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू, रुपाली गुप्ता, श्रवण नायक व विमल तिवारी और सपा के मोनू कनौजिया व देवेंद सिंह यादव जीतू हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें