फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा शुरू, 50 रुपये में होगा पंजीकरण; इस समय खुलेगा काउंटर

Sat, 01 Aug 2026 08:22 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अवध बस अड्डे से 16 मार्गों के लिए मासिक सीजनल टिकट सुविधा शुरू हो गई है। यात्रियों को एक माह के पास पर 18 दिनों का किराया देना होगा और 12 दिन तक निःशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
अवध बस अड्डा।  - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध बस अड्डे पर पहली अगस्त से 16 जगहों के लिए मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत होगी। अभी तक रोडवेज बसों के लिए एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनता था।

विज्ञापन


अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनेगा। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। काउंटर सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे, जहां जरूरी दस्तावेज देकर एक महीने के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड में बनवाया जा सकता है। 

छात्रों को स्कूल फीस का प्रमाण, हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर भी देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 30 दिन यानी एक माह के लिए एमएसटी बनवाने पर 18 दिनों का ही किराया चुकाना होगा। एमएसटी के जरिये प्रतिमाह 12 दिन तक फ्री यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

दूरी के अनुसार एमएसटी का शुल्क

बाराबंकी 1,044 रुपये
न्यू बाराबंकी 1,296 रुपये
मसौली 1,944 रुपये
रामनगर 2,772 रुपये
घाघराघाट 3,240 रुपये
जरवल रोड 3,492 रुपये
गणेशपुर 3,024 रुपये
जरवल कस्बा 3,888 रुपये
कैसरगंज 4,428 रुपये
कुंडासर 4,932 रुपये
करनैलगंज 4,464 रुपये
सागर 1,368 रुपये
अहमदपुर टोल प्लाजा 2,412 रुपये
भिटरिया 3,276 रुपये
मवई 3,780 रुपये
भेलसर 4,464 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें