फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: पूर्वांचल में बारिश तो अवध में छाए रहेंगे बादल, यहां तेज हवाओं के साथ बरसात की चेतावनी

Sat, 01 Aug 2026 07:52 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: मौसम विभाग ने पूर्वांचल क्षेत्र में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, अवध में बादल छाए रहेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बारिश के आसार। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के जिलों में आज बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और अवध के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के एक बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। विभाग ने विशेष रूप से सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ तथा इनके आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इन जिलों में बादल छाए रहने की संभावना

पूर्वांचल व मध्य यूपी से जुड़े सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या और गोरखपुर में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी व तराई क्षेत्रों जैसे इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और अलीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 

लोगों से सचेत रहने की अपील

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है। बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें