फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: अब बारिश के मोहताज नहीं रहे डेंगू-मलेरिया के मच्छर, हर मौसम में रहा प्रकोप, रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 09 Apr 2025 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डेंगू व मलेरिया की बीमारी अब सिर्फ बारिश के मौसम तक ही सीमित नहीं रही बल्कि इसके मरीज अब पूरे साल मिल रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू और मलेरिया की बीमारी अब बारिश के मौसम तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। पूरे साल इनका खतरा बना रहता है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में मलेरिया के नौ महीने और डेंगू के पूरे साल मरीज मिलते रहे।

विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योत्सना अग्रवाल के मुताबिक ये बीमारियां मच्छरों की वजह से पनपती हैं। अब पूरे साल मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया का खतरा भी पूरे साल बना रहता है। लोगों को प्रयास करना चाहिए कि मच्छरों को पनपने से रोकें।
 

ये भी पढ़े- UP: मुख्यमंत्री योगी से मिले प्रभु देवा सहित निर्माता डॉ. मोहन बाबू, शिष्टाचार भेंट की

विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: कारों की ब्रिकी में प्रदेश में बना रिकॉर्ड, 4.43 लाख कार बिक्री के साथ देश में दूसरे स्थान पर; जानिए टॉप 5 राज्य

विज्ञापन

सितंबर में मलेरिया, अक्तूबर में डेंगू के मरीज ज्यादा मिले
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में मलेरिया और अक्तूबर में डेंगू के मरीजों की संख्या काफी रही है। सितंबर में मलेरिया के 55 और अक्तूबर में डेंगू के 302 मरीज मिले थे।

पूरे साल बीमारियों का प्रकोप
 
माह डेंगू मलेरिया
जनवरी 5 0
फरवरी  2 0
मार्च 3 0
अप्रैल 2 1
मई 1 5
जून 3 12
जुलाई 3 12
अगस्त 10 17
सितंबर 143 55
अक्तूबर 302 11
नवंबर 132 5
दिसंबर 12 1


मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय
- टैंक व कंटेनरों को ढककर रखें।
- घर के अंदर व आसपास पानी जमा न होने दें।
- अनावश्यक कंटेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें।
- बर्ड बाथ, फूलदान आदि में हर सप्ताह पानी बदलें।

खुद को ऐसे बचाएं
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें