फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जंक्शन पर मॉकड्रिल के दौरान बंदरों ने फाड़ डाले पार्सल, जरूरी कागजात भी हो गए नष्ट, तस्वीरें

Wed, 13 Sep 2023 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

चारबाग स्टेशन पर बुधवार को अजीब घटना घटी। रेलवे के कर्मचारी जब एक मॉक ड्रिल में व्यस्त थे उसी दौरान बंदर पार्सल कक्ष में घुस गए। इन बंदरों ने जरुरी कागजात फाड़ डाले।
विज्ञापन
चारबाग में बंदरों का उत्पात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर छह पर बीस बोरियों में रेल मेल सेवा द्वारा पार्सल रखवाया गया था। इसी दौरान कई बंदर वहां पहुंचे और उन्होंने बोरियों को फाड़कर सामान बिखेर दिया तथा तहस-नहस कर दिया। 

विज्ञापन

चारबाग में बंदरों का उत्पात। - फोटो : अमर उजाला
बंदरों ने दस से अधिक पार्सल की बोरियों को फाड़ दिया। बोरियों में ट्रिमर, स्टेशनरी आदि का सामान था। गाड़ियों के इंश्योरेंस से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। मौके पर आरपीएफ व जीआरपी मौजूद थी। 

चारबाग में बंदरों का उत्पात। - फोटो : अमर उजाला
बंदरों के आतंक का आलम यह रहा कि एक आरपीएफ कर्मी ने उनको भगाने की कोशिश की तो उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

चारबाग में बंदरों का उत्पात। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जी 20 के दौरान दिल्ली जाने वाले पार्सल पर रोक लगी थी, जिसके हटने पर पार्सलों को भेजा जाना था। पर बंदरों ने सब तहस-नहस कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें