फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बंदूक लूटकर बदमाश ने चलती थार से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 11:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya lucknow, uttar pradesh, india

सार

पीड़ित ने बताया कि रातभर जागने के कारण तड़के करीब चार बजे उनकी आंख लग गई। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उनकी बंदूक लूट ली। आरोपी उन्हें अंबारा होटल के सामने ले गया और चलती थार से धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से बंदूक लूटने का मामला सामने आया है। थार सवार बदमाश बंदूक लूटने के बाद उन्हें चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकला। पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास निवासी रजनीश सिंह ने बताया कि वह निजी सुरक्षाकर्मी का काम करते हैं। उन्हें 12 जून को गोमतीनगर स्थित आदित्य सिक्योरिटी से नौकरी के लिए फोन आया था। वह दफ्तर पहुंचे तो वहां उन्हें दिन भर कोई नहीं मिला। फिर उसने उन्हें अगले दिन सुबह आठ बजे पलासियो मॉल के पास मिलने के लिए बुलाया। वह अपनी बंदूक लेकर पहुंचे तो आरोपी उन्हें एसयूवी में बैठाकर दिनभर घुमाता रहा। उसी रात करीब 11 बजे आरोपी ने थार किराये पर ली और एसयूवी छोड़कर उसमें सवार हो गया। वह रजनीश को अंबारा होटल ले गया और कमरा बुक कराया। वह वहां से उन्हें साथ लेकर चला गया।

झपकी लगने पर आरोपी ने की वारदात
रजनीश ने बताया कि रातभर जागने के कारण तड़के करीब चार बजे उनकी आंख लग गई। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उनकी बंदूक लूट ली। विरोध करने पर उसने बंदूक उनकी कनपटी पर लगा दी और खुद को अभिषेक बाबू गिरोह का सदस्य बताते हुए हत्या की धमकी दी। डर के कारण वह कुछ कर न सके। आरोपी उन्हें अंबारा होटल के सामने ले गया और चलती थार से धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये लूट के आरोपी बख्शी का तालाब के बीकामऊ खुद निवासी श्रेयस वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें