फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लोगों के घर का सपना पूरा करेगी लखनऊ मेट्रो

Thu, 17 Sep 2015 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन चलाने के अलावा एलएमआरसी चक गंजरिया सिटी में करीब एक लाख लोगों के रहने के इंतजाम भी करेगा। सीजी सिटी में करीब 178 एकड़ जमीन एलएमआरसी को मिलेगी। इसमें 70 फीसदी रिहायशी और 30 फीसदी के व्यावसायिक उपयोग का अधिकार कॉर्पोरेशन को होगा।
विज्ञापन


एलएमआरसी अपने कुल खर्च का 80 से 85 फीसदी टिकट बिक्री से और 15 से 20 फीसदी प्रॉपर्टी डवलपमेंट से जुटाएगा। इसके अलावा फाइनेंशियल रिवर्स रेवन्यू रेट (एफआईआईआर) के लिए भी 8.12 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति एलएमआरसी ने अन्य जरियों से अइर्जत करने का फैसला किया है।

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने यह जानकारी बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


बताया कि चारबाग को एक कॉमर्शियल हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। एमडी ने कहा कि एलएमआरसी को सबसे अधिक आय किराये से होगी। लोगों पर महंगे किराये का बोझ न पड़े, इसलिए हमने 80 से 85 फीसदी ही किराये से आय का लक्ष्य रखा है। हमारा जोर प्रॉपर्टी डवलपमेंट से आय पर होगा।

जमीन देने का फैसला सरकार का
उन्होंने बताया कि, एलएमआरसी के लिए 178 एकड़ भूमि सरकार ने तय की है। जिसके लिए चक गंजरिया में मानचित्र पर सीमांकन भी दर्ज कर दिया गया है। यहां हमको 70 फीसदी रेजीडेंशियल और 30 फीसदी कॉमर्शियल लैंडयूज भी दे दिया गया है।
विज्ञापन

आवासीय योजनाओं को आकर्षक बनाने की कोशिश

यहां 100 एकड़ रेजीडेंशियल लैंडयूज में कम से कम एक लाख लोगों को बसाने का इंतजाम किया जा सकता है। चक गंजरिया सिटी की पॉश लोकेशन में लोगों के लिए इस तरह की कोई भी आवासीय योजना बहुत ही आकर्षक होगी। इसके अलावा जितने भी फ्लैट एलएमआरसी यहां प्लान करेगा, उसके 20 फीसदी गरीब आवासों की स्कीम भी साथ ही साथ लाई जाएगी।

चारबाग स्टेशन के लिए विशेष प्लानिंग
सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाला मेट्रो स्टेशन चारबाग होगा। इस स्टेशन से न केवल मुंशीपुलिया के लिए बल्कि बसंतकुंज के लिए भी गाड़ियां बदली जाएंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में रेलयात्रियों का दबाव भी इस स्टेशन पर होगा। यहां ऊपर और भूमिगत दोनों जगह स्टेशन बनाए जाएंगे। ऐसे में स्टेशन को एलएमआरसी स्पेशल कॉमर्शियल हब के तौर पर विकसित करेगा। जिससे अधिक से अधिक एलएमआरसी को आय होगी।

4200 करोड़ के ऋण अदायगी में आएगा काम
प्रॉपर्टी डवलपमेंट के जरिए एलएमआरसी विदेशी एजेंसी से लिए जाने वाले ऋण का भुगतान भी कर सकेगा। यूरोपियन यूनियन बैंक से मेट्रो के लिए करीब 4200 करोड़ रुपये का लोन एलएमआरसी को मिलेगा। इसका करीब सवा फीसदी सालाना ब्याज की दर पर भुगतान करना होगा। ऐसे में ये प्रॉपर्टी डवलपमेंट एलएमआरसी के बहुत अधिक काम आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें