उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर क्या हालात हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि प्रदेश सचिवालय के 368 पदों के लिए 23 लाख लोगों ने आवेदन किया है। आवेदको में 255 पीएचडी होल्डर भी हैं।
प्रदेश सचिवालय ने 368 चपरासी के पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसके लिए 23 लाख आवदेन आए। सचिवालय के एक प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि आवेदकों में बड़ी संख्या में स्नातक व परास्नतक हैं।
गौरतलब है कि इस पद के लिए आवेदकों को पांचवी पास होने के साथ ही बाइक चलाना आना जरूरी है। इतनी बड़ी संख्या में आए आवेदनों ने प्रशासन को भी मुश्किल में डाल दिया है। इतने आवेदकों के लिए परीक्षा कराना प्रशासन के लिए एक टेढी खीर बन गया है।
368 पदों में 268 सामान्य वर्ग के लिए जबकि बाकी के पद एससी, एसटी व अन्य वर्गों के लिए है।