दूसरी ओर बसंतकुंज मेट्रो स्टेशन से सेकेंड फेज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह एलिवेटेड स्टेशन होगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं, जिसके एक से दो दिन में फाइनल होने की संभावना है। 40 एकड़ में बसंतकुंज में डिपो का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद रूट के अन्य एलिवेटेड व अंडरग्राउंड स्टेशनों को बनवाया जाएगा।
ये स्टेशन बनेंगे रूट पर
मेट्रो सेकेंड फेज के तहत 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सात भूमिगत व पांच एलिवेटेड स्टेशन होंगे। चारबाग(भूमिगत), गौतमबुद्धनगर(भूमिगत), अमीनाबाद(भूमिगत), पांडेगंज(भूमिगत), सिटी रेलवे स्टेशन(भूमिगत), मेडिकल चौराहा(भूमिगत), चौक(भूमिगत), ठाकुरगंज(एलिवेटेड), बालागंज(एलिवेटेड), सरफराजगंज(एलिवेटेड), मूसाबाग(एलिवेटेड), बसंतकुंज(एलिवेटेड) स्टेशन होंगे।