मुख्यमंत्री ने बताया कि आम बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में कुल 762 शहरी निकाय हैं, जिनमें से लगभग 200 अर्बन बॉडीज ऐसी हैं, जिनकी आबादी 5 लाख या उससे अधिक है। इनमें 17 नगर निगमों सहित कई नगर पालिकाएं शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट के माध्यम से प्रत्येक जनपद में इमरजेंसी व ट्रॉमा केयर सेंटर खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अक्सर ‘गोल्डन आवर’ के दौरान ट्रॉमा सेंटर की अनुपलब्धता के कारण कई अनमोल जानें चली जाती हैं। यह पहल ऐसी अनावश्यक मृत्यु दर को कम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।
खेल उद्योग में मेरठ के बाद आगरा और कानपुर
मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में ‘समर्थ’ योजना से खेल उद्योग बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश में ओडीओपी योजना के तहत मेरठ को स्पोर्ट्स आइटम मैन्युफैक्चरिंग के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जबकि आगरा और कानपुर, लीडर क्लस्टर के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में पांच ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना की घोषणा की गई है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश ने वाराणसी को प्रस्तावित किया है। मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र से राज्यों को मिलने वाले कर में उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा हिस्सा प्राप्त होता है। प्रदेश की बड़ी आबादी को देखते हुए इस 17 प्रतिशत की बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पर आई है।
यूपी बनेगा कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स का राष्ट्रीय हब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ने कहा कि आम बजट में 12.20 लाख करोड़ का इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड उत्तर प्रदेश में बुनियादी विकास, कनेक्टिविटी और विभिन्न सेक्टरों को नई गति देगा। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रदेश से गुजर रहे हैं और प्रदेश के भीतर देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स हब विकसित हो रहा है। देश में घोषित 20 अंतर्देशीय जलमार्गों में उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रदेश में देश का पहला इनलैंड वाटरवे वाराणसी से हल्दिया के बीच पहले ही प्रारंभ किया जा चुका है, जबकि इनके विस्तार के लिए वाराणसी, प्रयागराज और यमुना नदी तक जलमार्ग विकसित करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इससे माल ढुलाई की लागत में कमी आएगी और परिवहन व्यवस्था प्रभावी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से 2 कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को मिले हैं। इन ट्रेनों की गति 300 से 500 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडीए के नाम पर किए जा रहे राजनीतिक हमलों पर कहा कि पीडीए केवल एक बहाना है, जबकि असली लक्ष्य परिवारवाद है। जो लोग आज पीडीए की बातें कर रहे हैं, उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे तब देश और प्रदेश के गरीब, युवा, किसान और वंचित वर्ग के आत्मसम्मान और आत्मगौरव की चिंता क्यों नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी गरीबी थी, समस्याएं थीं, लेकिन तब चर्चा केवल अपने परिवार की होती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को एक परिवार मानकर गरीब, नौजवान, महिला और किसान के हित को केंद्र में रखकर काम कर रहे हैं। यह बजट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का प्रतिबिंब है।