फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही मेट्रो परियोजना को फाइनल टच, जानें कितना काम बाकी

Sat, 23 Apr 2016 01:16 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Metro
विज्ञापन
सितंबर के बाद मेट्रो रेल परियोजना अपने फाइनल टच की ओर बढ़ चलेगी। जबकि 232 दिन में ट्रायल का आगाज होगा। मेट्रो का 80 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि सितंबर में हर हाल में सिविल निर्माण कार्य 100 फीसदी पूरा होगा। 
विज्ञापन


मवइया स्पेशल स्पैन पर भी गर्डर कास्टिंग का काम 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।  एलएमआरसी के अफसरों का दावा है कि ये परियोजना अपने तय समय पर ही पूरी होगी और दिसंबर में हर हाल में मेट्रो रेल का परीक्षण ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच शुरू कर दिया जाएगा। 

एलएमआरसी की उल्टी गिनती के मुताबिक परियोजना को पूरा होने में अब 232 दिन का समय बचा हुआ है। इस डेडलाइन के हिसाब से एलएमआरसी का पहले आठ किलोमीटर पर काम भी किया जा रहा है। कॉरपोरेशन को पूरा विश्वास है कि तय समय में ये प्रोजेक्ट हर हाल में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां कितना काम हुआ

जल्द दौड़ेगी लखनऊ में मेट्रो - फोटो : amar ujala
आठ स्टेशनों का निर्माण : 80 फीसदी काम पूरा
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच आठ स्टेशनों और वायाडक्ट का निर्माण किया जा रहा है। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 

दो स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इनमें अब कलर रूफिंग की जा रही है। बचे छह स्टेशनों पर काम अंतिम दौर में। मई के आखिर तक स्टेशनों का काम पूरा करने का दावा।

पटरियां बिछाने का काम : चारबाग से हुआ आगाज। करीब 50 फीसदी काम पूरा। अक्टूबर तक काम पूरा हो जाएगा।

मदर डिपो : 55 फीसदी तक निर्माण कार्य पूरा। सितंबर तक सिविल निर्माण पूरा होने का दावा।

स्पेशल स्पैन : 105 मीटर का स्पेशल स्पैन का काम भी 50 फीसदी पूरा हुआ। अक्तूबर में काम पूरा होने का दावा।

रोलिंग स्टॉक : बोगियों का डिजाइन फाइनल। चेन्नई में उत्पादन शुरू होगा। अक्तूबर पहली ट्रेन आ जाएगी।

ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन :  टेंडर अंतिम दौर में। 65 करोड़ के उपकरण लगाए जाएंगे।

ओएचई : ओवरहेड इलेक्ट्रीफिकेशन का काम भी ट्रैक के साथ ही साथ शुरू कर दिया गया है। अक्टूबर में काम खत्म होने की उम्मीद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें