फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Theft in Nepal: नेपाल में चार करोड़ की सोना चोरी में लखनऊ के तीन युवक गिरफ्तार, वारदात के लिए की बड़ी प्लानिंग

Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के तीन युवकों ने नेपाल में चार करोड़ रुपये की सोने की चोरी की है। आरोपियों के पास से सोने जैसी धातु, मोबाइल और भारतीय रुपये मिले हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के भैरहवा स्थित बुटवल में ज्वेलरी की एक दुकान में चोरी करने के लिए लखनऊ के तीन युवकों ने बगल में दुकान खोली। इसके बाद मौका पाकर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का सोना चुरा लिया। नेपाल के बुटवल में हुई इस वारदात के आरोप में वहां की पुलिस ने तीनों भारतीयों को गिरफ्तार किया है। तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं। इनके पास से सोने जैसी धातु, मोबाइल और भारतीय रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने बुटवल के बीपी चौक स्थित गुलमेली मजूवा स्थित सोने-चांदी की दुकान से 27 अप्रैल को सोना चोरी करने वाले तीन भारतीयों, लखनऊ की गोमती नगर कॉलोनी के मोहम्मद जीशान खान (35), जौहरी मोहल्ला चौक के मोहसिन अब्दुल्ला खान (36), तकिया पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज के मो. शरीकलाई (22) को गिरफ्तार किया है।

बताया कि तीनों आरोपी चोरी की नीयत से ज्वेलरी की दुकान के बगल में किराये पर कमरा लेकर कॉस्मेटिक की दुकान चला रहे थे। 27 अप्रैल को तीनों आरोपियों ने रात में गैस कटर से सोने की दुकान के लॉकर को काटकर चार करोड़ 35 लाख रुपये का सोना चुरा लिया।
विज्ञापन


रूपनदेही एसपी रविंद्र रेगमी ने बताया कि तीनों आरोपियों को लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के वार्ड नंबर चार के महुवारी के खुंगई कालिदाहा रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से सोने जैसा पीला सिक्का, पीली धातु का सोने जैसा बिस्किट, मोबाइल, भारतीय रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य सामान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें