माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव 27 जुलाई से हापुड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दिया जा रहा है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 22489 लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस हापुड़ स्टेशन पर रात 8ः58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। वापसी में 22490 मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस हापुड़ जंक्शन पर सुबह 7ः08 बजे पहुंचकर 7ः10 बजे रवाना होगा। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर दिया गया है।
अगले महीने से वाराणसी तक चलेगी ट्रेन
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार वाराणसी तक किया जा रहा है। 27 अगस्त से ट्रेन का विस्तार हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।