फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ के स्‍थापना दिवस पर ध्वजारोहण
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को स्थापना दिवस समारोह प्रदेश कार्यालय चारबाग में मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण यादव ने ध्वजारोहण किया। साथ ही दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान यूआरकेयू के संजय श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह भदौरिया, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश, जिला मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार बाली आदि उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने कहाकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। उनके मुद्दों को हर मंच पर उठाया जाएगा। मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्र ने कहाकि रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले लगातार कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया जाता है। उनके लिए संघर्ष किया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिकारियों को समुचित सुझाव भी दिए जाते हैं।

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें