अरशद और बदर ने एक के बाद एक पूरे परिवार की हत्या कर दी। पिता बदर मासूम आलिया की नाक और मुंह तब तक दबाए रहा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। आरोपी वीडियो में बेटी की जान लेते नजर आ रहा है। हत्या के बाद पिता-पुत्र ने भी आत्महत्या की बात कही थी। पुलिस बदर की तलाश कर रही है। बदर के पास मोबाइल फोन न होने के कारण उसकी लोकेशन नहीं पता चल पा रही है।
होटल के कमरे में और बिस्तर पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से नमूने लिए हैं। वारदात की साजिश बदर ने रची थी। उसने बेटे को हत्या करने के लिए अपने साथ मिलाया था। बदर ने कहा था कि वह सभी की हत्या के बाद आत्महत्या कर लेगा, लेकिन वह होटल से चारबाग पहुंचा और लापता हो गया। पुलिस टीम ने आगरा एक्सप्रेसवे पर आरोपी की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। छानबीन में सामने आया है कि आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने हत्या के लिए सर्जिकल ब्लेड भी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।