फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादीशुदा लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, 10 लाख वसूले, गिरफ्तार किया गया

Tue, 19 May 2026 10:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की वसूली की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी सराफ को गिरफ्तार किया गया है। आरेपी पर पीड़िता से दस लाख रुपये वसूलने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी कानपुर के चकेरी का सोनू वर्मा है। पीड़िता ने 11 मई को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सोनू से हुई थी। आरोपी ने मिलने के लिए बुलाकर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई।

बेहोश होने पर सोनू ने उनसे दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। होश में आने पर उसने धमकी दी। ब्लैकमेल कर उसने उनसे करीब दस लाख रुपये वसूले और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार को सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें