पुलिस को अभिनव ने पूछताछ में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले नौकरी के दौरान उसकी तुर्कमेनिस्तान निवासी दुनिया नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। दुनिया ने उसे बताया था कि तुर्क की रहने वाली रोजा उसे और अन्य लड़कियों को अपने साथ भारत लाई थी। कुछ दिन ठहरने के बाद रोजा ने उसका और अन्य के पासपोर्ट कब्जे में ले लिए थे, जिस कारण वह भारत नहीं छोड़ पा रही हैं। दुनिया ने कुछ दिन पहले यह भी बताया था कि रोजा गोमतीनगर स्थित होटल क्रिस्टेलिया में ठहरी हुई है। अभिनव ने बताया कि दुनिया की मदद के लिए उसने शिवम व एक और साथी के साथ मिलकर योजना बनाई थी। उन्होंने लखनऊ पहुंचने पर पहले कार किराये पर ली थी। इसके बाद वे रोजा को पकड़ने होटल गए थे।
ये सामान हुआ बरामद
एडिशनल इंस्पेक्टर गोमतीनगर विनोद ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को विदेश मंत्रालय संबंधी 478 फर्जी आईडी कार्ड, एक चेक, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक विदेश मंत्रालय का आईडी कार्ड, 14 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।