फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई लखनऊ मेल में कम रहे यात्री, ट्रेनों में दरवाजा खोलने के लिए लगाया गया फुट ओपनर

Wed, 03 Jun 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन में दरवाजा खोलने के लिए लगाया फुट ओपनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर मंगलवार को चारबाग स्टेशन पहुंची लखनऊ में यात्रियों की संख्या कम रही। वहीं उत्तर रेलवे के मुताबिक चारबाग स्टेशन व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से कुल तीन ट्रेनें रवाना हुईं। इसके अतिरिक्त लखनऊ के सभी स्टेशनों से करीब 10 ट्रेनें गुजरीं।

विज्ञापन


लखनऊ से प्रतिदिन लगभग 12 ट्रेनें गुजर रही हैं। इसमें लखनऊ से ही बनकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। मंगलवार को लखनऊ से रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन को भी पर्याप्त यात्री नहीं मिल सके। चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे स्पेशल ट्रेन गोमती एक्सप्रेस रवाना हुई। शाम को लखनऊ जंक्शन से 7:45 बजे मुंबई के लिए पुष्पक और रात 10 बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए लखनऊ मेल रवाना हुई। ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओपनर लगाया गया है।
 

विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर मंगलवार को उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया गया, जिनके विभिन्न ट्रेनों के टिकट कन्फर्म थे। यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं थे, उनके साथ आए परिजनों को स्टेशन के बाहर ही रोक दिया गया।

स्पेशल ट्रेन से आए 2500 श्रमिक
विभिन्न राज्यों से मंगलवार को 12 स्पेशल ट्रेनों से 2500 श्रमिक उतरे। इन्हें बसों से गृह जनपद रवाना किया गया। ये यात्री गोरखपुर, गोण्डा, बस्ती, बहराइच, खीरी, प्रयागराज, अमेठी, बलरामपुर जिले के थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें