फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ मेल में एसी फेल, जागते हुए दिल्ली पहुंचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें अभी भी आ रह हैं। ताजा मामला वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल का है। एसी कूलिंग ठप होने से यात्रियों को जागते हुए सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी ट्रेन 12229 लखनऊ मेल की सेकेंड एसी ए-2 सजिया अग्रवाल यात्रा कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा से शिकायत दर्ज कराई कि बोगी में एसी फेल होने से यात्रियों का सफर मुहाल हो गया। जया ने बताया कि शिकायत के बाद भी एसी कूलिंग ठीक नहीं की गई, जिससे उन्हें जागते हुए पूरी रात सफर करना पड़ा। ऐसे ही एक अन्य यात्री प्रताप कुमार राणा ने डीआरएम से शिकायत की कि गाड़ी संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-8 से यात्रा कर रहे थे। बोगी की एसी खराब थी, जिससे कूलिंग नहीं हो रही थी और यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें