फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करना होगा लंबा इंतजार... इस बार बोर्ड परीक्षाओं के बाद अप्रैल में सजेगा लखनऊ महोत्सव

Tue, 21 Nov 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चुनावी सरगर्मियां खत्म होते ही लखनऊ महोत्सव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मायूसी भरी खबर है। फिलहाल इस साल महोत्सव का आयोजन नहीं होगा और 2018 में भी अप्रैल तक आयोजन की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व डीएम कौशल राज शर्मा ने अब बोर्ड परीक्षा के बाद अप्रैल में महोत्सव कराए जाने की बात कही है। 

जनवरी में ताज महोत्सव में व्यस्त कारोबारी-कलाकार
डीएम ने सोमवार को बताया कि महोत्सव के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए तैयारियों में कम से कम एक माह से अधिक का समय लगता है। आयोजन पहले ही स्थगित कर दिया गया था, इसलिए स्टॉल लगाने वाले कारोबारी व कलाकार जनवरी तक ताज महोत्सव से लेकर देश-प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने वाले आयोजन में व्यस्त हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह आयोजन को लेकर हुई चर्चा में यह बात सामने आई कि आने वाले शिल्पकार व अन्य व्यापारी अगले दो माह तक अन्य जगहों पर आयोजित महोत्सव व कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

...और फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा

डीएम ने कहा कि यदि कोशिश करके फरवरी तक तैयारी पूरी कर भी ली जाए तो इस महीने में यूपी बोर्ड, सीबीएससी व आईसीएससी की परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में दोनों आयोजन साथ करना प्रशासन के लिए संभव नहीं।

इसी के चलते लखनऊ महोत्सव के आयोजन को फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के बाद अप्रैल में कराने के बारे में विचार चल रहा है।

इससे पहले 2015 में स्थगित हुआ था आयोजन
वर्ष 2015 में भी लखनऊ महोत्सव का आयोजन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण स्थगित हो चुका है। बाद में तात्कालिक डीएम राजशेखर ने 26 जनवरी से 5 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन करवाया था। गौरतलब है कि नवंबर में चुनाव को देखते हुए डीएम ने महोत्सव का आयोजन स्थगित करने का फैसला किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें