चुनावी सरगर्मियां खत्म होते ही लखनऊ महोत्सव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मायूसी भरी खबर है। फिलहाल इस साल महोत्सव का आयोजन नहीं होगा और 2018 में भी अप्रैल तक आयोजन की संभावना बन रही है।
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व डीएम कौशल राज शर्मा ने अब बोर्ड परीक्षा के बाद अप्रैल में महोत्सव कराए जाने की बात कही है।
जनवरी में ताज महोत्सव में व्यस्त कारोबारी-कलाकार
डीएम ने सोमवार को बताया कि महोत्सव के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए तैयारियों में कम से कम एक माह से अधिक का समय लगता है। आयोजन पहले ही स्थगित कर दिया गया था, इसलिए स्टॉल लगाने वाले कारोबारी व कलाकार जनवरी तक ताज महोत्सव से लेकर देश-प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने वाले आयोजन में व्यस्त हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह आयोजन को लेकर हुई चर्चा में यह बात सामने आई कि आने वाले शिल्पकार व अन्य व्यापारी अगले दो माह तक अन्य जगहों पर आयोजित महोत्सव व कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।