फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : सूफी सर्किट की स्थापना के लिए सांसदों को भेजे जाएंगे पत्र, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया की बैठक में लिया फैसला

Sun, 26 Sep 2021 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सूफी विचारधारा को मजबूत करने के लिये बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक पर्यटन को रोजगारपरक बनाने के लिये सूफी सर्किट की स्थापना के लिये मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को पत्र भेज कर तैयार करेगा। बोर्ड की कोर कमेटी की बैठक में रविवार को इसका निर्णय लिया गया। इसके अलावा सूफी विचारधारा को मजबूत करने के लिये बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। 

विज्ञापन


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया की कोर कमेटी की खदरा स्थित मदरसा जमीअतुल कुर्रा में संपन्न हुई बैठक में कई निर्णय लेने के साथ ही पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी यूसुफ अजीजी, महासचिव डा. मुईन अहमद खां, प्रवक्ता रियाजुददीन बक्खो, संरक्षक मौलाना सैयद गुलाम जिलानी की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में तय हुआ कि मुस्लिम वक्फ एक्ट व अनुच्छेद 341 में संशोधन व सूफी सर्किट के लिये सांसदों को पत्र भेज कर मांग की जाएगी। 

बोर्ड के महासचिव डा. मुईन अहमद खां ने बताया कि देश के वर्तमान हालात से निपटने के लिये धार्मिक सदभाव के लिये संपर्क, संवाद, समन्वय कार्यक्रम के तहत धार्मिक सदभाव अभियान की आगाज 6 अक्टूबर को जयपुर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पीलीभीत के मौलाना नूर अहमद अजहरी, प्रदेश प्रभारी के पद किछौछा शरीफ के सैयद आरिफ मियां को चुना गया। इसके अलावा कारी मोहम्मद नसीम को प्रदेश महासचिव, मौलाना मोहम्मद इस्तियाक को प्रदेश प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने इनके चुने जाने से देश में सूफीवादी विचारधारा को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें