फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चेन लूटने वाले दो बदमाशों से देर रात मुठभेड़, पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग; दोनों के पैर में लगी गोली

Wed, 07 May 2025 05:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Encounter in Lucknow: लखनऊ में देर रात लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ का शिकार हुए। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन पर गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन
लखनऊ में देर रात मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर में मंगलवार देर रात लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, बिना  नंबर प्लेट की बाइक और लूट की चेन बरामद की गई है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस सहारा सिटी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार एक युवक ने फायरिंग कर दी। वहीं, दूसरा पैदल भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें फायरिंग करने वाले युवक के पैर में गोली लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस बीच दूसरी टीम भी वहां पहुंच गई और भाग रहे दूसरे युवक को पकड़ने की कोशिश की। दूसरे आरोपी ने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने फायर किया जिसमें उसके पैर में भी गोली लगी है। पूछताछ में पता चला है कि एक आरोपी महिगवां का सुशील उर्फ बउआ और दूसरा सीतापुर के कमलापुर निवासी सतीश गौतम है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने मंगलवार को गोमतीनगर के विरामखंड निवासी टीसीएस कंपनी के टेक्नीशियन अवनीश कटियार से चेन लूट ली थी। इस मामले में गोमतीनगर थाने में केस दर्ज था। अवनीश मूलरूप से लखीमपुर खीरी के खमरिया के रहने वाले हैं। सोमवार को वह वह रात साढ़े आठ बजे घर का सामान लेने पैदल हुसड़िया जा रहे थे। तभी इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक गली में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर अवनीश के गले से चेन लूट ली थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें