फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अटल गीत गंगा कार्यक्रम में पहुंचे कुमार विश्वास, कविता के जरिये ट्रोलर्स को दिया जवाब

Tue, 24 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Kumar Vishwas: अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित काव्य संध्या में कवि कुमार विश्वास लखनऊ पहुंचे। यहां उनका एकल काव्य पाठ होना है। 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में कुमार विश्वास के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल गीत गंगा कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुमार विश्वास पहुंच गए। यहां उनका एकल काव्य पाठ होना है। इस कार्यक्रम सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन


जग भरके अपराध सदा हीअपने शीश उठाए... रसका माखन सबने चाखा, चोर हम ही कहलाए। युग के दुर्योधन के जब जब अहंकार को कुचला, दुनिया जीती गांधारी के शाप हम ही ने खाए। अपनी चिरपरिचित अंदाज में एक बार फिर कवि कुमार विश्वास ने इन चार पंक्तियों के माध्यम से न सिर्फ अटल जी के राजनीतिक संघर्ष और जीवटता को श्रद्धांजलि दी, बल्कि सार्वजनिक जीवन की वजह से मंचासीन राजनेताओं के व्यक्तिगत हितों की तिलांजलि के कष्टकारी अनुभवों तक को रेखांकित किया। इन्हीं पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब दे डाला।

साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में करीब 30 मिनट के काव्यपाठ के दौरान कुमार विश्वास ने कृष्ण और राधा के संवाद के जरिये लोकमंगल के लिए अपना जीवन न्योछावर कर शुष्क जीवन अपनाने वाले एक राजा के कष्टकारी अनुभवों को चित्रित किया। कहा तमाम असफलताओं के रुदन से जब कोई एक सफलता निकलती है तो दुनिया उसे चकाचौंध भरी नजरों से देखती है, अटल जी का जीवन इसकी मिसाल है। सफल राजनेताओं को कृष्ण जैसा जीवन जीना पड़ता है। कृष्ण बनने पर हम सबको अपनी राधा, ब्रज और मुरली छोड़नी पड़ती है। महामसर में गीता का उपदेश देने के बाद इसका दर्द चित्रित करते हुए कृष्ण के हवाले से सुनाया कि मथुरा छूटी, छूटी द्वारका इंद्रप्रस्थ ठुकराऊं..., बंशी छूटी, गोकुल छूटा, कब तक चक्र उठाऊं। कब तक गीत सुनाऊं राधा कब तक गीत सुनाऊं। कुमार विश्वास की इस कविता पर श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन


ट्रोलर्स को दिया जवाब, नर पिशाचों को सिर्फ 20 सेकेंड की क्लिप ही मिली

 अपने एक हालिया बयान पर ट्रोल होने पर मंच से इसका जिक्र करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि पांच दिन का अनुभव है कि कुछ लोग सिर्फ इसलिए आए हैं कि उनको कुछ 20 सेकेंड का क्लिप मिल सके। पांच दिन राम पर बोलो लेकिन 15 घंटों में सिर्फ नर पिशाचों को एक लाइन नहीं मिली। 20 सेकेंड मिले सिर्फ। पूरे भारत की समस्या एक तरफ कुमार विश्वास एक तरफ। तंज कसा कि कार्यक्रम के बाद भी अतिसार होने वाला है, कोई दिक्कत नहीं है।

कहा कि यह माता की कृपा ही है कि अटल जी का पूरा राजनीतिक जीवन निष्कलंक रहा। अटल जी की ही कृपा है कि इतने महनीय लोगों के बीच में काव्यपाठ कर रहा हूं। आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निष्कलंक रहने की छोटी से ओरिएंटेशन (ट्रॉल होने) हम ट्रेनिंग हम भी कर आए। वरना दिल्ली की सरकार में रहते तो दारु के ठेके के हिसाब दे रहे होते। ट्रोल करने वालों को ज़वाब दिया कि सिर्फ 20 सेकेंड की ही क्लिप वायरल की गई। अब तक जाने कितने लोगों ने कितना कुछ कहा। लेकिन हमारी 20 सेकेंड ही चल रही है।


 

बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था 

इस कार्यक्रम की वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात में बदलाव इस तरह से किया गया है। 


-डालीगंज पुल चौराहे की तरफ से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा से डालीगंज इक्का तांगा चौराहा, आईटी चौराहा या सिटी स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, अशोक लाट चौराहा होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।
-क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा होकर हजरतगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सुभाष चौराहा, परिवर्तन चौराहा, अशोक लाट चौराहा, लालबाग चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-अशोक लाट चौराहा से परिवर्तन, सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कैसरबाग बस अड्डा, स्वास्थ्य भवन तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज चौराहा या अशोक लाट चौराहा से बर्लिंग्टन, रॉयल होटल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-आईटी चौराहा, सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन निशातगंज या डालीगंज चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहा से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, डालीगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन गोल मार्केट चौराहा से आईटी चौराहा या रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा चौराहा या लालबाग चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रॉयल होटल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-फायर स्टेशन तिराहा से वाल्मीकि तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन लालबाग चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-सहारागंज तिराहा से चिरैयाझील की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सहारागंज तिराहा से सिकंदरबाग होते हुए जा सकेंगे।
-चिरैयाझील तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा व मोतीमहल तिराहा से बाबू केडी सिंह स्टेडियम तिराहा व हिंदी संस्थान तिराहा के मध्य सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
-वीवीआईपी वैकल्पिक आवागमन मार्ग होने के कारण एसबीआई तिराहा से मोतीमहल तिराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं होंगे।
 
विज्ञापन

बसों व व्यावसायिक वाहनों के लिए बदलाव

-रोडवेज, सिटी बसें, कॉमर्शियल वाहन समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर क्लार्क अवध तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ये वाहन कमता तिराहा से शहीद पथ होकर उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी रेलवे अंडरपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-अहिमामऊ पुल चौराहा से कटाई पुल तिराहा के मध्य रोडवेज व सिटी बसें और व्यावसायिक वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन शहीद पथ होकर उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी रेलवे अंडरपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-बर्लिंग्टन चौराहा, 1090 चौराहा से हजरतगंज की ओर रोडवेज, सिटी बसें व कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें