फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : टेढ़ी पुलिया चौराहे पर चाकूबाजी, एक घायल, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Fri, 04 Mar 2022 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वायरल वीडियो में युवकों के दो गुट भिड़ते दिखे। इसमें एक युवक को एक लड़का बचाने का प्रयास कर रहा है वहीं तीसरा युवक उसके साथ मारपीट करने के साथ ईंट से हमले का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गुडंबा थानाक्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम नशेबाजी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवक घायल हो गया। आधी रात को इस वारदात का वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवकों के दो गुट भिड़ते दिखे। इसमें एक युवक को एक लड़का बचाने का प्रयास कर रहा है वहीं तीसरा युवक उसके साथ मारपीट करने के साथ ईंट से हमले का प्रयास कर रहा है। साथ ही लोगों के पुलिस को कॉल  करने की बात कहने पर धमकी दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में एक युवक के हाथ से खून बह रहा है और लोग उसको पुलिस को सूचना देने की बात कह रहे हैं। 

गुडंबा पुलिस के मुताबिक मुंशी पुलिया निवासी नंदलाल चौरसिया बृहस्पतिवार रात को अपने पडरौना निवासी मित्र काली रंजन और इंदिरानगर निवासी आजाद सिंह के साथ टेढ़ी पुलिया काम से गए थे। इसी दौरान कुछ लोग बिना नंबर की बाइक से आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। इसी बीच मोटर साइकिल से आये एक युवक ने काली रंजन त्रिपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर आजाद सिंह से भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा सतीश चंद्र साहू के मुताबिक अभी तक की जांच में सामने आया है कि नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें