फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : केशव मौर्य ने कहा, हर गरीब के पक्के आवास का सपना पूरा होगा, 60 हजार दिव्यांगों को मिली पहली किस्त

Wed, 20 Sep 2023 06:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 80 हजार लाभार्थियों के खाते में 1118.85 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब के पक्के आवास का सपना हर हाल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए समर्पित है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 80 हजार लाभार्थियों के खाते में 1118.85 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी तक 38.71 लाख ग्रामीणों को आवास दिए गए हैं। योजना के लाभार्थियों को अब तक 42,726 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। उन्होंने कहा कि 28.55 लाख आवास महिला लाभार्थियों को दिए गए हैं, ये महिलाएं अब मालकिन के रूप में भी पुकारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएम आवास योजना में 60 हजार दिव्यांग लाभार्थियों को आवास स्वीकृत कर पहली किस्त भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि 29.88 लाख लाभार्थियों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। आवास योजना के 24 लाख लाभार्थियों के घरों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई दी गई है। प्रत्येक महिला लाभार्थी को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकांश लाभार्थियों को अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। फिर भी यदि कोई वंचित रह गए हैं तो उन्हें भी जल्द सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम को राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार ने भी संबोधित किया। हैं।

ट्राई साइकिल दिलाने का प्रयास करेंगे
ग्राम्य विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने कहा कि दिव्यांग लाभार्थियों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से समन्वय कर मोटरराइज ट्राई साइकिल दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें