रेलवे ने बुधवार को लखनऊ से काठगोदाम के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन का एलान कर दिया।
इस प्रीमियम एसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 जून से लखनऊ जंक्शन और काठगोदाम से एक साथ शुरू होगा।
हफ्ते में एक जोड़ी ट्रेन तीन फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक ट्रेन नंबर 05037 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम प्रीमियम वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 19, 21 एवं 22 जून को सुबह 5.15 बजे प्रस्थान करगी।
यह ट्रेन बरेली से सुबह 9.00 बजे, रामपुर से सुबह 10.20 बजे, रुद्रपुर सिटी से सुबह 11.36 बजे, लालकुआं से दोपहर 12.02 बजे तथा हल्द्वानी से दोपहर 12.32 बजे छूटकर काठगोदाम 12.55 बजे पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 05038 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन प्रीमियम एसी स्पेशल काठगोदाम से 19, 21 एवं 22 जून से दोपहर 2.10 बजे प्रस्थान करेगी।
हल्द्वानी से दोपहर 2.30 बजे, लालकुआं से दोपहर 2.59 बजे, रुद्रपुर सिटी से दोपहर 3.24 बजे, रामपुर से शाम 4.45 बजे और बरेली से शाम 5.44 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन रात 9.50 बजे पहुंचेगी।
इस प्रीमियम एसी स्पेशल ट्रेन में चेयर कार के आठ और एलडब्ल्यूआरआरएम के दो कोच सहित कुल 10 कोच लगाए जायेंगे।
इस ट्रेन में गुरुवार से रिजर्वेशन शुरू हो जाएगा।