फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बिजलीघर में जुआं खेलने पर जेई निलंबित, दो कर्मी बर्खास्त, दिवाली की रात खेल रहे थे जुआं

Sun, 28 Nov 2021 06:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दिवाली की रात में सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र पर जेई कामता प्रसाद वर्मा चार संविदा कर्मियों सौरभ मौर्या, शनि सिंह आदि के साथ जुआं खेलते हुए 500-500 रुपये से दांव लगा रहे थे। किसी कर्मचारी ने इस प्रकरण की वीडियो बना ली और वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरानगर में विभाग एवं पद की गरिमा को खूंटी पर टांग करके बिजलीघर के संविदा कर्मियों के साथ ही जुआं खेलने वालों पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने सख्त कार्रवाई की है। प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने जूनियर इंजीनियर (जेई) कामता प्रसाद वर्मा को निलंबित करने के बाद उनको लखनऊ से हटा करके मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन (गोंडा) में संबद्ध किया है। साथ ही, दो संविदा कर्मियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


मुंशी पुलिया खंड के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने इस मामले की जांच अधीक्षण अभियंता आरपी केन को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के बाद बीते शनिवार को बिजलीघर के भीतर दिवाली की रात चार नवंबर को संविदा कर्मियोें के साथ जुआं खेलने वाले जेई का निलंबन आदेश जारी हुआ है। जेई के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करने के प्रबंध निदेशक ने आदेश दिए हैं।  उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों में सौरभ मौर्या एवं शनि सिंह शामिल हैं। इन संविदा कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए उच्च अफसरों से अनुमोदन मांगा गया है।   

वीडियो ने खोली अनुशासनहीनता की पोल
दिवाली की रात में सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र पर जेई कामता प्रसाद वर्मा चार संविदा कर्मियों सौरभ मौर्या, शनि सिंह आदि के साथ जुआं खेलते हुए 500-500 रुपये से दांव लगा रहे थे। किसी कर्मचारी ने इस प्रकरण की वीडियो बना ली और वायरल कर दी, जिससे अनुशासनहीनता की पोल खुली। यह वीडियो प्रबंध निदेशक तक पहुंची तो सर्किल अफसर आरपी केन को जांच सौंपी। 
विज्ञापन


कर्मचारी चार, कार्रवाई दो पर
वीडियो में स्पष्ट रूप से जेई के साथ में चार कर्मचारी जुआं खेलते नजर आ रहे। मगर, कार्रवाई की जद में सिर्फ दो संविदा कर्मचारी आए हैं। अंदेशा है कि दो संविदा कर्मियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें