फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : डीएम अयोध्या का बोर्ड बदले जाने पर जेई सस्पेंड, केसरिया से हरा कर दिया गया था रंग

Fri, 04 Mar 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोशल मीडिया पर हुए वायरल संदेश में कहा गया कि अधिकारी भी भावी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर अब इस तरह के निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास का बदला गया था बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार के आवास का बोर्ड बदलने के मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। इसमें बोर्ड का रंग केसरिया से हरा किया गया था, जिसे लोगों ने राजनीति से जोड़ा। इतना ही नहीं इस पर सोशल मीडिया पर खूब चुटकियां भी ली गईं। तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगीं।

विज्ञापन


अयोध्या में डीएम के आवास की इन दिनों मरम्मत हो रही है। इसलिए उनके आवास को अस्थायी रूप से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। आम लोगों को उनके अस्थायी आवास की सूचना देने के लिए पहले केसरिया रंग का बोर्ड लगाया गया था। बताते हैं कि बोर्ड ठीक-ठाक हालत में था, फिर भी इसे बदलकर हरे रंग का कर दिया गया। सोशल मीडिया पर हुए वायरल संदेश में कहा गया कि अधिकारी भी भावी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर अब इस तरह के निर्णय ले रहे हैं। हालांकि, उस वक्त पीडब्ल्यूडी के स्थानीय अधिकारियों का कहना था कि रंग बदलने को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। पीडब्ल्यूडी के बोर्ड हरे रंग के ही होते हैं।

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने प्रारंभिक जांच में पाया कि अवर अभियंता अजय कुमार शुक्ला ने  उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना जिलाधिकारी के आवास का बोर्ड बदलवाया। इसके सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल हुई। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान शुक्ला कार्यालय, मुख्य अभियंता, अयोध्या से संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें