फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जेई साहब हो गए नाखुश तो 6055 की जगह बना दिया 50,755 रुपये का फर्जी एस्टीमेट, बढ़िया आवभगत नहीं हुई थी

Mon, 09 Feb 2026 05:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एक आवेदक के ठीक से आवभगत न करने पर जेई साहब ने 50,755 रुपये का फर्जी एस्टीमेट बना दिया। मामले का खुलासा मुख्य अभियंता की जांच में हुआ।
 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर जोन के जूनियर इंजीनियर (जेई ) नए कनेक्शन की जांच करने गए। आवेदक उनकी ठीक से आवभगत नहीं कर सका तो नाखुश हो गए। जेई ने कनेक्शन का जो एस्टीमेट 6055 रुपये का बनना चाहिए था, उसे 50,755 रुपये का बना दिया। आवेदक की पीड़ा मुख्य अभियंता तक पहुंची तो जांच के बाद नए कनेक्शन का एस्टीमेट 6055 रुपये बनाया।

विज्ञापन


लौलाई उपकेंद्र के लोनापुर निवासी जितेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नए कनेक्शन का आवेदन किया था। जेई ने जितेंद्र के घर को प्लॉटिंग एरिया में बताकर 70 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के रेट से बना दिया। जबकि जिस घर में कनेक्शन मांगा गया था, उसकी ट्रांसफार्मर तक कुल दूरी 65 मीटर थी। मुख्य अभियंता ने एसडीओ से जांच कराई तो जेई के द्वारा दी गई रिपोर्ट को फर्जी पाया। एसडीओ की रिपोर्ट पर जितेंद्र को 6055 रुपये का एस्टीमेट जमा करने के लिए दिया गया।

ये भी पढ़ें - विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सर्दी हुई विदा: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में धूप से परेशान दिखे लोग; जानिए मौसम विभाग का पूर्वनुमान


29,982 का बकाया बता रहे, नहीं दे रहे बिल
मलिहाबाद के नए कनेक्शन आवेदक अवधेश (जे 3896605101 ) ने छह माह पहले आवेदन किया था। जेई ने रिपोर्ट लगाई कि धारा-126 के तहत बिजली अनियमितता का 29,982 रुपये का जुर्माना बकाया है। समाधान योजना में अवधेश बकाया जमा करने गए। मगर, उनको जिम्मेदार बिल ही नहीं दे रहे हैं। अवधेश पिछले एक माह से मलिहाबाद से इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी के बीच बिल पाने की आस में भटक रहे।

विज्ञापन

अमौसी जोन में त्रस्त महिलाओं का दुख-दर्द सुनिए

जेई की आपत्ति अपडेट करें राइट एड्रेस
कृष्णानगर के मानस नगर निवासी मंजू देवी ने दो किलोवाट कनेक्शन के लिए 23 दिसंबर 2025 को प्रोसेसिंग फीस जमा की थी। जेई दिनेश कुमार ने 3 जनवरी की सुबह 4:20 बजे आपत्ति दर्ज की कि राइट एड्रेस अपडेट करें। मगर, जेई ने राइट एड्रेस की परिभाषा नहीं बताए। जबकि मंजू देवी के आवेदन में मोहल्ले का नाम, मकान नंबर, लैंड मार्क व मोबाइल नंबर का उल्लेख है। इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला के आवेदन को मनमाने तरीके से निरस्त कर दिया गया।

पहले निरस्त किया आवेदन, अब बता रहे बिल बकाया
कृष्णानगर के निरंकारी आश्रम के पास वंदना ने एक दुकान में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसको पहले मनमाने तरीके से निरस्त कर दिया गया। दोबारा आवेदन किया तो परिसर पर जेई बकाया बिल बता रहे हैं। जेई महिला को प्रताड़ित करने के लिए बकाया बिल का विवरण नहीं दे रहे। जबकि महिला का दावा है कि दुकान पर कोई बिल बकाया नहीं है।

काम के दबाव में गलत रिपोर्ट
महिलाओं के आरोप पर जेई दिनेश कुमार से बात की तो उसने अपना दर्द बताया कि काम के दबाव में गलत रिपोर्ट लग रहीं हैं। जेई का कहना कि 100 से 125 कनेक्शनों की रोज जांच करनी पड़ती है। इसलिए गड़बड़ी हो रही है।

जेई के खिलाफ कार्रवाई होगी
मुख्य अभियंता गोमती नगर जोन सुशील गर्ग का कहना है कि आवेदक जितेंद्र नाथ त्रिपाठी का गलत तरीके से एस्टीमेट बनाने वाले जेई के खिलाफ कार्रवाई होगी। जेई लक्ष्मी नारायण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें