फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में रहने के लिहाज से लखनऊ सबसे बेहतर, प्रदेश स्तर की रैकिंग में पहला स्थान

Fri, 05 Mar 2021 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश में रहने के लिहाज से अपना लखनऊ सबसे बेहतर है। यहां जिंदगी जीने का स्तर सुधरा है। केंद्र सरकार की जारी ईज ऑफ लिविंग (जीवन जीने की सुगमता) रिपोर्ट 2020 इसकी तस्दीक कर रही है। 2018 में रिलीज हुई रिपोर्ट में लखनऊ की देशभर में रैंकिंग 73 थी। अब यह रैंकिंग बेहतर होकर 26 हो गई है जो कि प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ है। 47 स्थानों की छलांग शहर में व्यापक बदलाव के संकेत हैं। 

विज्ञापन

ईज ऑफ लिविंग रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ का प्रदर्शन आकलन में बेहतर रहा है। यह आकलन शहर के विकास के अलावा आर्थिक क्षमता और जीवन की गुणवत्ता के मानकों पर हुआ। नागरिकों की जिंदगी को लेकर समझ को भी इसमें आंका गया। इसके बाद अन्य स्मार्ट सिटी में चुने गए शहरों के साथ तुलना कर रैंकिंग तैयार की गई। ईज ऑफ लिंविंग 2020 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन ने जारी की है। इसमें लखनऊ बेहतर होकर 26वें पायदान पर आ गया है।


नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई से लेकर सीवर, जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा शहर में शहरी यातायात पर भी काम हुआ। मेट्रो आने से लेकर नए फ्लाईओवर यहां बने हैं। इससे आवागमन आसान हुआ। सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय बेहतर होने से लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग पहले ही बेहतर हो चुकी है। सबसे अधिक फायदा इस बात का मिला कि अब शहर के लोग भी जागरूक हो रहे हैं। शहर को बेहतर बनाने के लिए वह खुद आगे आए।

विज्ञापन


वाराणसी को 27वां स्थान मिला
प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले वाराणसी को देश में 27वां स्थान मिला है। लखनऊ और वाराणसी की यह रैकिंग बड़े शहरों की श्रेणी में है। सूचकांक में देशभर के कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। इसके अलावा नगर निगमों के प्रदर्शन के आधार पर भी अलग से सूचकांक जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश के कुल 14 शहरों को स्थान मिला है। पहली श्रेणी में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को रखा गया था। इसमें लखनऊ को 33 अंक मिले। दूसरी श्रेणी में 10 लाख के कम आबादी वाले शहरों को रखा गया था। 

विज्ञापन

10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगमो के प्रदर्शन सूचकांक

. वाराणसी          13
. बरेली              14
. गाजियाबाद       20
. आगरा             24
. मेरठ               29
. कानपुर            36
. लखनऊ          33
. प्रयागराज         37

10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकाय
. झांसी                9
. मुरादाबाद           31
. रायबरेली            38
. सहारनपुर           22
. अलीगढ़             29
. रामपुर                44

 शहरी श्रेणी- 10 लाख से अधिक आबादी की रैंकिंग
   शहर          रैंक
. लखनऊ     26            
. वाराणसी     27
. कानपुर       28
. गाजियाबाद  30
. प्रयागराज    32
. आगरा        35
. मेरठ          36
. बरेली         47

10 लाख से कम आबादी वाले शहर
शहर               रैंक
. झांसी           34
. मुरादाबाद     38
. रायबरेली      40
. सहारनपुर       44
. अलीगढ़        58
. रामपुर            59
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें