फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तकनीकी खराबी से इंडिगो की लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट एक घंटे लेट, डिप्टी सीएम भी फंसे रहे

Mon, 09 Mar 2026 12:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आई गई जिससे कि विमान एक घंटा देरी से उड़ान भर सका। इस दौरान डिप्टी सीएम एयरपोर्ट पर फंसे रहे।
 
विज्ञापन
- फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे, जिन्हें भी अन्य यात्रियों के साथ लगभग एक घंटे तक विमान में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखनऊ से कोलकाता के लिए निर्धारित समय पर उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान विमान में तकनीकी खामी सामने आ गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन के इंजीनियरों ने तुरंत विमान की जांच शुरू की और समस्या को ठीक किया।

ये भी पढ़ें - कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप, अधिकारी बोले- लखनऊ सहित देश भर में सप्लाई पर असर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जनता दर्शन: सीएम ने बच्चे से ली पढ़ाई की जानकारी, बोले- किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का प्रयोग कम करो
विज्ञापन


तकनीकी जांच और मरम्मत के चलते उड़ान करीब एक घंटे तक रुकी रही। बाद में खराबी दूर होने के बाद विमान ने कोलकाता के लिए सुरक्षित उड़ान भर ली। इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि विमान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी सवार थे जिन्हें भी अन्य यात्रियों की तरह एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान को उड़ान की अनुमति दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें